- भारत में कोविड -19 vaccination कवरेज 54.58 करोड़ के पार
- कोविड -19 वैक्सीन की पहली डोज लेने में 18-44 वर्ष के आयु के लोग आगे
- दूसरी डोज में 45-59 आयु के लोग है आगे
"देश भर में वैक्सीन का दायरा बढ़ने के लिए केंद्रीय सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हालाँकि अभी 18 वर्ष से कम उम्र यानी बच्चों की वैक्सीन अभी नहीं लायी गयी है लेकिन उस पर भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। ट्रायल भी शुरू की गयी है। खैर वैक्सीन को लेकर जो खबर सामने आयी है उससे कम से कम इतनी तो राहत मिल रही है कि वैक्सीन के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं और कोरोना को मात देने के लिए तैयार है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थय एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार , भारत में कोविड -19 वैक्सीन का कवरेज 54.58 करोड़ के पार पहुँच गया है। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक सोमवार की सुबह 7 तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 61 ,54 ,235 सत्रों के जरिये वैक्सीन की कुल 54,58,५७,108 डोज लगायी गयी हैं। "
vaccination coverage in India (pics from twitter)
नयी दिल्ली : कोरोना की तीसरी लहर के आने से पहले भारत में कोरोना वैक्सीन को लेकर राहत की खबर सामने आयी है। कोरोना के कहर से बचने के लिए वैक्सीन अभी बेहद जरुरी है, इसलिए केंद्रीय सरकार भी सभी के लिए मुफ्त वैक्सीन की व्यवस्था भी कर चुकी हैं।
दरअसल, सबके लिए कोविड -19 वैक्सीन का नया अध्याय 21 जून से शुरू हुआ हैं। देश भर में वैक्सीन का दायरा बढ़ने के लिए केंद्रीय सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
हालाँकि अभी 18 वर्ष से कम उम्र यानी बच्चों की वैक्सीन अभी नहीं लायी गयी है लेकिन उस पर भी निरंतर कार्य किया जा रहा है।
ट्रायल भी शुरू की गयी है। खैर वैक्सीन को लेकर जो खबर सामने आयी है उससे कम से कम इतनी तो राहत मिल रही है कि वैक्सीन के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं और कोरोना को मात देने के लिए तैयार है।
सोमवार को केंद्रीय स्वास्थय एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार , भारत में कोविड -19 वैक्सीन का कवरेज 54.58 करोड़ के पार पहुँच गया है।
मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक सोमवार की सुबह 7 तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 61 ,54 ,235 सत्रों के जरिये वैक्सीन की कुल 54,58,57,108 डोज लगायी गयी हैं। वहीं पिछले 24 घंटे के आंकड़े के अनुसार , 17 लाख 43 हजार 114 डोज लगायी गयी है।
मंत्रालय सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार , पहली डोज लगाने में 18 से 44 वर्ष के आयु के लोग आगे हैं जबकि जिस आयु वर्ग के लोगों ने दोनों डोज ली हैं उनमें 45-59 वर्ष के लोग सबसे आगे हैं।
स्वास्थय कर्मी से लेकर 60 से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीन का ब्योरा
मंत्रालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य कर्मियों में 1,03 ,50,751 लोगों को पहली डोज और 81,00,615 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी हैं। वहीं फ्रंटलाइनर वर्कर्स में 1 ,82 ,78,787 लोगों को पहली डोज दी गयी है जबकि 1,21,73,133 लोगों को दूसरी डोज लगायी गयी हैं।
18 से 44 वर्ष के आयु के लोगों में 19,68,99,466 को पहली डोज दी गयी है जबकि 1,54,10,416 को दूसरी डोज दी गयी हैं। 45-59 वर्ष के लोग में 19,73,89,912 को पहली डोज लगायी गयी हैं जबकि 4,57,91,230 को दूसरी डोज दी गयी है।
वहीं 60 वर्ष से अधिक उम्र में 8,11,53,834 को पहली डोज दी गयी हैं जबकि 4.03,08,964 लोगों को दूसरी डोज दी गयी हैं।
भारत में कोरोना के रिकवरी रेट और दैनिक संक्रमण मामले
मंत्रालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार , भारत में रिकवरी रेट 97.48 प्रतिशत है। इस महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुए हैं , उनमें से 3,14,11,924 लोग पहले ही स्वस्थ हो चुके हैं और पिछले 24 घंटे में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 35,909 हैं।
वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 32,937 दैनिक मामले दर्ज किये गए हैं। मंत्रालय सूत्रों ने बताया, कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
दरअसल , पिछले 50 दिनों की रिकॉर्ड पर गौर करने पर पता चल रहा है कि 50 दिन से 50 हज़ार से कम दैनिक संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।
मंत्रालय ने इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा है और इसे इन प्रयासों का नतीजा बताया है। वहीं भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 3,81,947 दर्ज की गयी है। मसलन , सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.18 प्रतिशत रह गया हैं।
कोरोना जांच में लायी गयी है तेजी
मंत्रालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार , देश में कोरोना जांच की क्षमता लगातार बढ़ाई जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 11,81,212 जांच की गयी हैं।
वहीं , अब तक भारत में 49.48 करोड़ कोरोना जांच की गयी हैं। मंत्रालय सूत्रों ने बताया , जांच की दर बढ़ाने से साप्ताहिक पॉजिटिव दर इस समय 2.01 प्रतिशत हो गयी है जबकि दैनिक पॉजिटिव रेट आज 2.71 प्रतिशत रही।
दैनिक पॉजिटिव दर पिछले 21 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे कायम है और 70 दिनों से लगातार 5 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
No comments:
Post a Comment