"जी हाँ, अब गर्भवती महिलाओं को भी वैक्सीन मिलेगी और उन्हें भी इस महामारी से राहत मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) की सिफारिशों पर अपना फैसला सुनाया जिसके तहत अब गर्भवती महिलाएं भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगी। गर्भवती महिलाओं के लिए भी वहीँ सुविधा उपलब्ध करवाई गयी है जो आम जनता के लिए हैं। गर्भवती महिलाएं भी या तो COWIN APP पर खुद को रजिस्टर कर वैक्सीन लगवा सकती हैं या किसी निकटवर्ती वैक्सीनेशन कैंप में भी जाकर वैक्सीन ले सकती हैं। "
![]() |
PICS FROM SOCIAL MEDIA |
कोरोना अपडेट : कोरोना महामारी से लड़ने के लिए भारत सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी हैं। मोदी सरकार का दावा है कि भारत विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चला रहा हैं। इस अभियान के तहत अब तक 34 करोड़ वैक्सीन लग चुका हैं। मोदी सरकार का ये दावा एक तरह से कोरोना महामारी के बीच सुखद समाचार है।
इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बड़ी घोषणा कर दी है जिससे गर्भवती महिलाओं के चेहरे पर खुशी की लहार दौड़ गई है। जी हाँ, अब गर्भवती महिलाओं को भी वैक्सीन मिलेगी और उन्हें भी इस महामारी से राहत मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) की सिफारिशों पर अपना फैसला सुनाया जिसके तहत अब गर्भवती महिलाएं भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगी।
गर्भवती महिलाओं के लिए भी वहीँ सुविधा उपलब्ध करवाई गयी है जो आम जनता के लिए हैं। गर्भवती महिलाएं भी या तो cowin app पर खुद को रजिस्टर कर वैक्सीन लगवा सकती हैं या किसी निकटवर्ती वैक्सीनेशन कैंप में भी जाकर वैक्सीन ले सकती हैं। इस सम्बन्ध में मंत्रालय कहना है कि इस निर्णय की सूचना सभी राज्यों और केंद्रीय शासित राज्यों को दे दी गई हैं ताकि वे इसे वर्तमान राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के तहत शामिल कर लें और उसका क्रियान्वयन भी शुरू कर दें।
मंत्रालय के इस फैसले को लेकर बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समूह में टीकाकरण , जनस्वास्थ्य , रोग नियंत्रण और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के एक्सपर्ट की सलाह शामिल हैं। उनकी सलाह के बाद ही इतना बड़ा फैसला शुक्रवार को लिया गया है।
गर्भवती महिलाओं को अब तक नहीं दी गई थी वैक्सीन
कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन लगवाना जरुरी है। इस बाबत देश में सभी के लिए सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत अब तक ३४ करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। हालाँकि इतने बड़े टीकाकरण कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को शामिल नहीं किया गया था लेकिन अब इस कार्यक्रम का विस्तार करते हुए गर्भवती महिलाओं को भी वैक्सीन दिए जाने का फैसला लिया गया हैं।
दरअसल , मंत्रालय की तरफ से बताया गया ,रिसर्च में सामने आया है कि गर्भधारण के दौरान कोरोना संक्रमण से गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ सकता है और उनमें कई अन्य रोगों का जोखिम भी बढ़ सकता है जिसका असर गर्भ में पल रहे भ्रूण पर पड़ सकता हैं। मगर,एनटीएजीआई ने कई जांच के बाद गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन दिए जाने कि सिफारिश की। उनकी सिफारिश को राष्ट्रीय टीकाकरण विशेषज्ञ समूह ने भी माना और इसके बाद ही इस टीकाकरण का फैसला लिया गया।
No comments:
Post a Comment